दुर्ग

राम रसोई का हुआ शुभारंभ, 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन
07-Jun-2024 4:27 PM
राम रसोई का हुआ शुभारंभ, 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

दुर्ग, 7 जून। राधा कृष्ण मंदिर द्वारा संचालित राम रसोई का शहर के प्रमुख पांच स्थानों पर प्रारम्भ हुआ,जिसमें चंडी मंदिर शिवपारा, लंगूरवीर मंदिर आपापुरा, साई मंदिर कसारीडीह, सिद्ध पूंछ हनुमान मंदिर मिलपारा, संकट मोचन हनुमान मंदिर मालवीय नगर शामिल है।

संस्था के संयोजक चतुरभुज राठी ने बताया कि जरूरतमंद एवं हॉस्पिटल आये मरीजों उनके परिवार जन, बुजुर्ग एवं जो भी अन्य शहर के रहवासी एवं अन्य गांव से किसी भी कार्य से आने वाले जनमानस की सुविधा एवं उनको घर जैसा सात्विक भोजन मात्र 20 रुपये में उपलब्ध हो जिसमें रोटी, सब्जी, चावल, दाल, आचार रहेगा।

भरपेट भोजन उनको दोपहर के समय 12 बजे से 2 बजे तक उपलब्ध रहेगा। शहर के पांच स्थानों पर प्रारम्भ हुआ। सभी स्थानों पर जनमानस को भरपेट स्वादिष्ट भोजन प्राप्त हुआ। सभी भोजन करने वाले ने संस्था को साधुवाद दिया कि शहर में घर जैसा भोजन मिल रहा है, एवं संस्था आगे भी कई स्थानों पर ओर इसे संचालित करेगी। संस्था का उद्देश्य है कि जरूरत मंद लोगों को भोजन 20 रुपये में भरपेट मिले। प्रमुख रूप से संस्था के सदस्य गण, समाजसेवी, एवं नगर के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट