दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जून। भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय की महत्वाकांयोजना अंतर्गत पैक्स कम्प्यूटराईजेशन देश के समस्त प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का डिजिटलाइजेशन किया जाना है। उक्त योजना का क्रियान्वयन राज्य शासन के आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएॅ, छत्तीसगढ़ रायपुर, नाबार्ड रायपुर एवं अपेक्स बैंक रायपुर के निर्देशानुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के कार्यक्षेत्र तीनों जिले दुर्ग/ बालोद/ बेमेतरा की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में पैक्स कम्प्यूटराईजेषन का कार्य सम्पादित किया जा रहा है।
6 जून को कलेक्टर कार्यालय में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के अंतर्गत जिले से प्रथम गो-लाईव करने वाली शाखा एवं सहकारी समितियों को कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी बैंक दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जिला बालोद से हेमलाल गजेन्द्र, शाखा प्रबंधक, शाखा बालोद एवं अधीनस्त समितियों के प्रभारी क्रमश: मधुसूदन देशमुख-बालोद व मेढक़ी, जगतराम साहू पाररास व तरौद, सुशीलदास मानिकपुरी सांकरा-ज।
जिला बेमेतरा में एस.के.जांगड़े, शाखा प्रबंधक शाखा बेमेतरा, विनोद राजपुर समिति बेमेतरा, रोशन बैस लोलेसरा व मोहतरा, उत्तरा टंडन डूण्डा, लल्लू वर्मा कंतेली। इसी प्रकार जिला दुर्ग से युवराज चन्द्राकर शाखा प्रबंधक शाखा दुर्ग, घनश्याम बेलचंदन समिति कोडिय़ा, ज्वाला देषमुख समिति आलबरस, राजकमल साहू समिति थनौद व तिरगा, किरण साहू समिति चंदखुरी एवं कोलिहापुरी, टुमनलाल साहू, समिति सिरसा।
उक्त कार्यक्रम में हृदेश शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एस.के.निवसरकर वर्ग-1 अधिकारी, कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक, सी.आर.रावटे, नोडल अधिकारी बालोद, धीरेन्द्र देवांगन, शाखा प्रबंधक मुख्यालय दुर्ग, दीनबंधु ठाकुर अधीक्षक उपस्थित रहें।