दुर्ग

देर रात फोन न उठाने की बात पर उपजा विवाद
06-Jun-2024 8:27 PM
देर रात फोन न उठाने की बात पर उपजा विवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 जून।
देर रात होने की वजह से मोहल्ले के ही युवक का फोन न उठाना चिंगरी पारा सुपेला के एक नाबालिग लडक़े को भारी पड़ गया है, क्योंकि अगले दिन फोन न उठाने से नाराज़ युवक ने उसे चाकू मार घायल कर दिया।

 लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने धारा 307 व 34 के तहत आरोपी राजेंद्र और उसके एक साथी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि चिंगरी पारा सोनार गली सुपेला निवासी कक्षा 10वीं के छात्र पर 3 जून की रात साढ़े 11 बजे मोहल्ले के हनुमान मंदिर के पास आरोपी राजेंद्र और उसके एक साथी ने मारपीट कर चाकू से हमला किया है। घटना के समय छात्र अपने दोस्त के साथ टहल रहा था, तभी राजेन्द्र अपने एक दोस्त के साथ आकर बीती रात उसका फोन न उठाने को लेकर विवाद करने लगा।  नाराज राजेन्द्र ने छात्र को जान से मारने की नीयत से चाकू निकाल हमला कर दिया। घायल छात्र को रोहन, लक्की और परिजन अस्पताल ले गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।


अन्य पोस्ट