दुर्ग

ललित चन्द्राकर ने विजय बघेल को दी जीत की बधाई
05-Jun-2024 4:52 PM
ललित चन्द्राकर ने विजय बघेल  को दी जीत की बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जून।
दुर्ग विधायक ललित चन्द्राकर ने विजय बघेल की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से बड़े भैया विजय बघेल को प्रचंड जीत की हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई। एक-एक कार्यकर्ताओं के सुख दुख का लेखा-जोखा रख उनके लिए संकट मोचन का काम विजय भैया करते आ रहे हैं। कुशल नेतृत्व, आदर्श राजनीति में रम चुके इस निर्वादित नेता को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं। 

 उन्होंने कहा, अमृतकाल के संकल्प विकसित भारत का निर्माण 140 करोड़ सपने देश को एक नई उड़ान के लिए पंख फैलाएगा। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक महा विजय के लिए देश की देव तुल्य जानता का हार्दिक आभार और कार्यकर्ताओ का अभिनंदन।

यह प्रचंडजीत प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता, विश्वनीयता और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। साथ ही दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। 


अन्य पोस्ट