दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जून। रविवार 2 जून को जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा सैकड़ों गरीब, असहाय, जरूरतमन्दों को कहावत अनुसार 2 जून को 2 जून की रोटी (2 समय का भोजन) भोजन एवं जरूरत की सामाग्री तेल, साबुन, निरमा, बच्चों को दूध, मिष्ठान नमकीन एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया।
2 जून को सुबह 11 से 2 बजे तक एवं संध्या 6 बजे से देर रात्रि तक दुर्ग रेलवे स्टेशन पोलसाय पारा, पुराना बस स्टैंड पुलगांव चौक मिनी माता चौक स्टेशन के पास पटेल चौक बस स्टैंड, वृद्धाश्रम, अनाथ हॉस्पिटल एवं जिले विभिन्न स्थानों, फुटपाथों में लगभग 350 से ज्यादा जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन एवं जरूरत की सामाग्री तेल, साबुन, निरमा, बच्चों को दूध, मिष्ठान नमकीन एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया।
इस सभी कार्यों में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, आशीष मेश्राम, सुजल शर्मा, राजेन्द्र ताम्रकार, संजय सेन, राहुल शर्मा, अख्तर खान, समीर खान, शिबू खान, शब्बू पाकीजा, रिषी गुप्ता, ईशान शर्मा, शब्बीर पाकीजा, मोहित पुरोहित, बिट्टू, ईशु खान एवं अन्य सदस्यों ने सेवाएं दी।