दुर्ग

एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों में आग लगाने वाला गया जेल
05-Jun-2024 2:42 PM
एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों में आग लगाने वाला गया जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 जून।  जिला अस्पताल के पार्किंग में खड़ी 1-2 जून की मध्य रात्रि को 2 एम्बुलेंस वाहन और 3 दो पहिया वाहन में आग लगा कर जला देने वाले आरोपी गिरीश उर्फ जग्गी यादव (33) निवासी पचरी पारा दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली दुर्ग थाना धारा 435  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। एम्बुलेंस वाहन जिला अस्पताल का होने पर आरोपी के विरूद्ध लोक सम्पति नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 की धारा 04 जोड़ी गई। 3 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है।


अन्य पोस्ट