दुर्ग
वाहन के बीच टक्कर में एक्टिव क्षतिग्रस्त, प्रार्थी को आई चोंट
05-Jun-2024 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जून। बुलेट वाहन चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई वहीं प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी आनंद कसार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह किराना दुकान चलाता है। 3 जून को वह अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एल वी 0302 से जिला नागरिक सहकारी बैंक आया हुआ था। काम निपटाने के बाद जब वह वापस लौट रहा था। उस दौरान उतई तिराहा के पास गलत दिशा से आ रही बुलेट क्रमांक सी जी 04 एच के 8937 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई वहीं प्रार्थी के पैर, हाथ आदि में चोटे आई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे