दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जून। जिला अस्पताल की नर्सिंग सिस्टर शोभना कुमार 37 वर्ष की शासकीय सेवा उपरांत 31 मई को सेवानिवृत्त हुई। उन्हें अस्पताल के टेलीमेडिसिन में आोयजित कार्यक्रम में विदाई दी गई।
इस दौरान उनके सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जेपी मेश्राम थे। अध्यक्षता सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. हेमंत साहू ने की। मंच संचालन शायनी मनोज ने किया।
कार्यक्रम में आरएमओ डॉ. अखिलेश यादव, अस्पताल सलाहकार डॉ.ओपी वर्मा, मेट्रन सी बोरकर, मंजू राय, डी शिवहरे, आशा भट्ट, ममता शर्मा, शायनी चेरियन, सरोज, यशोदा, अजय नायक, प्रमेश पाल, खिलावन भारती के अलावा अस्पताल के कर्मचारी शामिल हुए। नर्सिंग सिस्टर शोभना कुमार के सेवानिवृत्ति पर जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर,मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर, सतीश सुराना ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है।