दुर्ग

निष्पक्ष व पारदर्शी होकर सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक करें मतगणना-प्रेक्षक
03-Jun-2024 3:08 PM
निष्पक्ष व पारदर्शी होकर सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक करें मतगणना-प्रेक्षक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 जून। जिले में भीषण गर्मी पांव पसारी हुई है। तापमान 45 डिग्री को पार करने को है। ऐसे में राहगीरों को गर्मी से राहत देने जगह-जगह ठंडे पेय पदार्थों का वितरण किया जा रहा है।

इस कड़ी में अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट धमधा रोड दुर्ग ने भी भीषण गर्मी और नौतपे के प्रकोप से राहगीरों को राहत पहुंचाने 32 बंगले के पास संचालित प्याऊ घर में छाछ और राजगिरे के लड्डू का वितरण किया गया। इस सेवाभावी कार्य में छत्तीसगढ़ प्रांतीय संगठन और राम दरबार महिला समिति की महिलाओं ने भी योगदान दिया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन विजय अग्रवाल ने कहा कि ऐसे नेक कार्य करने का मकसद अन्य संगठनों को भी इस ओर आकर्षित करना है, ताकि और भी लोग गर्मी में राहगीरों को राहत प्रदान करने के लिए और ठंडी का अहसास कराने के लिए इस तरह के अलग-अलग जगहों पर स्टाल लगाए।

अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने महिला समिति की सेवा की प्रशंसा की और आगे भी इसी तरह के सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और निरंतर किसी न किसी रूप में मानव सेवा करने हमें संकल्पित रहना चाहिए। इस अवसर पर वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन विजय अग्रवाल, अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, उपाध्यक्ष कमलनारायण रुंगटा, राधेश्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, संरक्षक महेन्द्र सेक्सेरिया, राधेश्याम कीर्तुका, उषा अग्रवाल, संगीता राजगढिय़ा, मंजु अग्रवाल, निर्मला बंसल, कमलेश गोयल,तृप्ति अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, विजिया बंसल, स्वेता रुंगटा, नीलू रुंगटा,ऋतु रुंगटा, कविता रुंगटा, लता बंसल, प्रीति राजगढिय़ा, आशा बंसल के अलावा समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट