दुर्ग

गांजा बेचते महिला गिरफ्तार
03-Jun-2024 3:06 PM
गांजा बेचते महिला गिरफ्तार

दुर्ग, 3 जून। अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते हुए महिला आरोपी को पकडऩे में मोहन नगर पुलिस को सफलता मिली है। आरोपिया के कब्जे से 1,304 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 12000 है, पुलिस ने जब्त तक किया है साथ ही आरोपिया के पास से नगदी रकम 650 रुपए भी जब्त किए गए हैं। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मोहन नगर थाना प्रभारी आकांक्षा पांडे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्रीन चौक पेट्रोल पंप के पीछे आरोपिया रितु तिवारी पति योगेश तिवारी 30 साल निवासी ग्रीन चौक पेट्रोल पंप के पीछे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रही है। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 ख 27 क नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट