दुर्ग

प्रॉपर्टी डीलर लापता, परिजन चिंतित
03-Jun-2024 3:05 PM
प्रॉपर्टी डीलर लापता, परिजन चिंतित

दुर्ग, 3 जून। मैत्री नगर रिसाली भिलाई निवासी रविकांत शुक्ला पिता बीके शुक्ला पिछले 3 दिनों से लापता है। परेशान परिजनों ने घटना की सूचना नेवई पुलिस थाना को दी है। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। बताया गया है कि लापता रविकांत शुक्ला प्रॉपर्टी डीलर व ट्रांसपोर्टर है।

वे 28 मई की शाम 4.30 बजे किसी को जमीन दिखाने जाना है बोलकर घर से निकले थे। जिसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। उनका मोबाइल भी बंद मिल रहा है। जिससे परिजन चिंतित है। लापता रविकांत शुक्ला दुर्ग में मेडिकल व्यवसायी राहुल दुबे के जीजाजी है। वे लापता रविकांत शुक्ला की अपने स्तर पर खोजबीन में जुटे हुए है। उन्होंने बताया कि लापता रविकांत शुक्ला हरे रंग की टी शर्ट, नीला जींस, नारंगी रंग का गमछा व चप्पल पहने हुए है। उनके मिलने पर उन्होंने लोगों से उक्त मोबाईल नंबर 9329026603 पर सूचित करने की अपील की है।


अन्य पोस्ट