दुर्ग

खरीफ फसलों का रकबा बढ़ाने तैयारी
02-Jun-2024 3:30 PM
खरीफ फसलों का रकबा बढ़ाने तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 जून। गत वर्ष की तुलना में खरीफ2024 में विभिन्न फसलों का रकबा बढ़ाने तैयारी चल रही है इसके तहत जिले में गत वर्ष के मुकाबले इस बार 1582 हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की फसलों के क्षेत्राच्छादन का लक्ष्य रखा गया है निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जिले में फिर  धान का रकबा बढ़ेगा

जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2023 में जिले में 147078 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की फसलें ली गई थी जिसे खरीफ वर्ष 2024 में बढ़ाकर 148660 हेक्टेयर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक धान की फसल इस बार 135190 हेक्टेयर में लेने की तैयारी है जबकि गत वर्ष 134800 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल ली गई थी अर्थात गत वर्ष की तुलना में धान का रकबा 390 हेक्टेयर बढ़ जाएगा धान, ज्वार, मक्का, कोदो, रागी आदि विभन्न प्रकार की अनाज का क्षेत्राच्छादन इस बार 135330 हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य है

साग सब्जी के रकबे में 982 हेक्टेयर वृद्धि करने कवायद

खरीफ वर्ष 2024 में गत वर्ष के मुकाबले साग - सब्जी एवं अन्य फसलों के रकबे मे सबसे ज्यादा 982 हेक्टेयर की वृद्धि करने का कवायद चल रहा है गत वर्ष साग - सब्जी एवं अन्य फसलों का 6770 हेक्टेयर में क्षेत्राच्छादन लिया गया था इसे बढ़ाका 7752 हेक्टेयर करने का लक्ष्य है इसी प्रकार दलहनी फसलों का रकबा 856 हेक्टेयर से बढ़ाकर 1000 हेक्टेयर करने का लक्ष्य है वहीं खरीफ 2024 में2130 हेक्टेयर में तिलहन फसल लेने का लक्ष्य जबकि गत वर्ष 2074 हेक्टेयर में ली गई थी इनमें सबसे ज्यादा 2070 हेक्टेयर में सोयाबीन फसल लेने का लक्ष्य है।


अन्य पोस्ट