दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 जून। निगम भिलाई क्षेत्र के तालाबों की सफाई एक प्रमुख समस्या थी, लेकिन एक अच्छी पहल शुरू हो गई है, कि सभी प्रमुख तालाबों की सफाई के लिए लोग आगे आ रहे हैं।
कुछ लोग अपने घरों से फावड़ा, कुदाली, घमेला, बाल्टी ,बोरी, लेकर निकाल रहे हैं। तालाब की सफाई कर रहे हैं। सब यह कह रहे हैं कि इसको गंदा भी हम लोग ही करते हैं, तो सफाई कौन करेगा। जब हम तालाब की सफाई करते हैं तब हमें अपनेपन का बोध होता है, इसमें न कोई छोटा है न कोई बड़ा है यह सबके निस्तार के लिए जल स्तर बढऩे के लिए तालाब की सफाई आवश्यकता है।
कुछ लोग जलकुंभी निकल रहे थे, कुछ लोग प्लास्टिक ,कपड़ा , लगदी का सफाई रहे थे द्यकुछ लोग खुशी खुशी अपने घर पीने का पानी ,नाश्ता, बिस्किट नींबू की शिकंजी , इत्यादि लेकर के लोगों को सफाई करने वालों को खिला पिला रहे थे।
सफाई अभियान के दौरान यह भी लगा कि कुछ चीज अपने घरों की अनुपयोगी सामग्री लाकर के तालाब में डाल देते हैं। हम सोचते हैं सड़-गल जाएगा लेकिन ऐसा होता नहीं है।
सफाई में सक्रिय पं. कमलेश द्विवेदी ने बताया कि धर्म एवं शास्त्र अनुसार हम लोगों को प्रयास करना चाहिए कि अपने घरों से निकलने वाले पूजा के फूल, कपड़ा, नारियल , तेल ,पुरानी किताबें, पुराने फोटो ,इत्यादि को गड्ढा बनाकर वहीं पर विसर्जन कर देना चाहिए, जो बाद में खाद बन करके धरती माता के गोद में समा जाता है, वहीं सबके लिए हितकारी होगा, बहुत आवश्यक हो तो नगर निगम भिलाई के हर तालाब के किनारे पूजा सामग्री विसर्जन का जो घाट बना है वहां पर जाली लगी रहती है। अति आवश्यक हो, तभी वहीं पर डालें।
सफाई अभियान के दौरान नगर के महापौर ,नेता प्रतिपक्ष एमआईसी सदस्य, पाषर्दगढ़ ,सामाजिक, धार्मिक ,आध्यात्मिक, कार्यकर्ता ,खिलाड़ी, युवा, स्थानी माता एवं बहाने ,वरिष्ठ नागरिक, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, समूह की सारी आजीविका मिशन की बहने, संगठिकाएं सभी लोग मिलजुल कर एक ही भाव से सफाई कर रहे थे।