दुर्ग

भारती विवि द्वारा जुनवानी भिलाई में नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
02-Jun-2024 3:28 PM
भारती विवि द्वारा जुनवानी भिलाई में नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 जून। भारती विश्वविद्यालय तथा भारती चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, दुर्ग द्वारा चौहान ग्रीनवैली, जुनवानी भिलाई में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. श्रीवास्तव, डॉ. अमिय भोंसले, डॉ. लवलीन कश्यप तथा डॉ. पूजा साहा द्वारा लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण अपनी मेडिकल टीम द्वारा किया गया।

जूनियर डॉक्टर्स की टीम ने घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया तथा सहायता युक्त मरीजों को शिविर स्थल तक लाकर उनका नि:शुल्क उपचार कराया एवं नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।

कोषाध्यक्ष, एम.पी. गोयल और शिखा गोयल के संरक्षण में उक्त शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उन्होंने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं सर्वेक्षण शिविर की सराहना की।  शिविर में आए हुए मरीजों का जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज करने की आवश्यकता है या लंबे समय तक इलाज की आवश्यकता है उन्हें भारती चिकित्सा महाविद्यालय तथा चिकित्सालय द्वारा न्यूनतम दरों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने के पहल विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई है। इससे अधिकाधिक मात्रा में आर्थिक रूप से अक्षम मरीजों का समुचित इलाज संभव हो पाएगा। उपरोक्त शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के संयुक्त संचालक श्री जय चंद्राकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर का संयोजन डॉ. स्वाति पाण्डेय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण और डॉ. निमिशा मिश्रा द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट