दुर्ग
आंगनबाड़ीे केन्द्रों के संचालन के समय में परिवर्तन
01-Jun-2024 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जून। भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आंगनबाड़ीे केन्द्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन महिला बाल विकास विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ीे केन्द्रों के संचालन का समय प्रात: 07 बजे से 09 बजे तक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
ज्ञात हो कि वर्तमान में आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की अवधि 04 घण्टे प्रात: 07 से 11 बजे है। जिसे आदेशानुसार अब घटाकर 02 घण्टे प्रात: 07 से 09 बजे किया जाएगा। गर्मी कम होते ही पुन: 01 जुलाई तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रात: 07 बजे से 11 बजे कर दिया जाएगा। 01 जुलाई के पश्चात् आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय यथावत् 09.30 बजे से 03.30 बजे तक कर दिया जायेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे