दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 मई। समाज सेवा के लिए भौतिक संसाधनों की नहीं अपितु उस व्यक्ति के दिल में समाज सेवा की भावना होना आवश्यक है। नौतपा की भीषण गर्मी में जब लोग अपने घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं ऐसे समय में अग्रवाल समाज की महिला मंडल ने राहगीरों के लिए प्रतिदिन अलग अलग प्रकार के पेयजल की व्यवस्था की।
उक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल महिला समाज की अध्यक्षता सरिता गोयल एवं सचिव सरोज अग्रवाल ने बताया कि सेवा सप्ताह का आयोजन प्रतिवर्ष अग्रवाल समाज द्वारा किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन शहर के विभिन्न चौक अग्रसेन चौक, कादंबरी नगर, महाराज चौक, इंदिरा मार्केट चौक सहित प्रमुख चौक पर आम पानी, छाछ, नींबू पानी, रसना सहित अन्य पेय पदार्थ का वितरण कर राहगीरों को गर्मी से निजात दिलाने का प्रयास किया गया।
अग्रवाल समाज के महासचिव ललित सेक्सरिया एवं कोषाध्यक्ष पंकज ने बताया कि इस पुण्य कार्य में युवा मंडल भी अपनी सहभागिता सक्रियता से निभाता है। इस प्रकार के सेवा व धर्म के कार्यों से समाज के बच्चों को सही दिशा प्राप्त होती है। अग्रवाल समाज के संरक्षक सुधीर अग्रवाल एवं कैलाश रूंगटा ने समाज की गतिविधियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक प्रतिदिन अग्रसेन भवन में किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रहलाद रूंगटा, मुरारी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, रूही अग्रवाल, उषा अग्रवाल, प्रीति राजगढिय़ा, संजना पोद्दार, सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।