दुर्ग
धारदार हथियार लहराकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
31-May-2024 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 31 मई। खुलेआम रोड पर धारदार चापड़ लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25(1बी), 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक 29 मई की दोपहर को साहू भवन के पास पासन पारा दुर्ग में आरोपी धारदार चापड लहरा कर घूम रहा था, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। जानकारी मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस टीम पहुंची।
पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी शिवलाल पटेल उर्फ चिमनी 21 वर्ष पिता स्वर्गीय जेठू पटेल निवासी दुर्गा मंदिर के पास वार्ड नंबर 56 इंदिरा नगर बघेरा को पकड़ा। आरोपी के पास से चापड़ जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे