दुर्ग

जीवनसाथी चयन का उद्घाटन करेंगे संदीप काबरा
30-May-2024 3:31 PM
जीवनसाथी चयन का उद्घाटन करेंगे संदीप काबरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 मई। छ.ग. प्रदेश माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में एवं माहेश्वरी पंचायत दुर्ग के आतिथ्य में विवाह योग्य युवक, युवतियों के लिए दुर्ग में आयोजित जीवनसाथी चयन का शनिवार को होटल पृथ्वी पैलेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा शुभारंभ करेंगे।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों में विजय राठी, ज्योति राठी एवं नारायण राठी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मुँधडा, कार्यक्रम संयोजक कमल बियानी सहसंयोजक ओमप्रकाश टावरी ने संयुक्त रूप से बताया कि उक्त आयोजन में 600 से ज़्यादा पंजीयन हो चुके है। समाज के लिए बहुत ही उत्साह की बात है की जीवन साथी चयन मे पंजीकृत एक प्रत्याशी का संबंध भी हो गया.सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल वक्ता एवं काउंसलर परीक्षित जोबनपुत्रा (अहमदाबाद) अच्छा जीवनसाथी का चुनाव पर अपना प्रस्तुतीकरण देंगे।

नागपुर से आयी कविता लोया कैरियर एवं पारिवारिक संतुलन पर व्याख्यान देंगी। युवक युवतियों के साथ उनके आभिभावक को भी आमंत्रित किया गया है। उद्घाटन सत्र के बाद एक पुस्तक का भी विमोचन होगा जिसमे युवक युवतियों की एवं परिवार की पूरी जानकारी होगी।

इस परिचय सम्मेलन मे प्रत्याशियों के लिए विविध गेम्स आयोजित है जिससे नि:संकोच एक दूसरे से मेल मिलाप का सुअवसर मिलेगा। आजकल के दौर मे माता पिता चिंतित रहते है कि उनके बच्चों को अच्छा जीवनसाथी मिल जाये। घटते दायरे एवं बढ़ती महत्वाकांक्षों के बीच प्रदेश माहेश्वरी सभा ने जीवनसाथी चयन के आयोजन को संजोग तक ले जाने का संकल्प लिया है। युवक-युवतियाँ अपने भावी जीवनसाथी का सपना लिए आयोजन में अपने अभिभावक के साथ आएंगे, जिनके आवास भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था आयोजनकर्ताओ द्वारा की गई है। समापन सत्र रविवार शाम को होगा। उक्ताशय की जानकारी प्रदेश माहेश्वरी सभा के प्रचार प्रसार प्रभारी विष्णु सारडा ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।


अन्य पोस्ट