दुर्ग

जन-जन में उत्साह, उमंग और जोश है, भाजपा की विजयका उद्घोष है-विधायक
30-May-2024 3:26 PM
जन-जन में उत्साह, उमंग और जोश है, भाजपा की विजयका उद्घोष है-विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 मई। दुमका की जनता ने ठान लिया है कि दुमका में पूर्ण बहुमत से लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन जी को विजयी बनाना है। झारखंड के दुमका लोकसभा अंतर्गत सारठ विधानसभा में आयोजित महा विजय संकल्प सभा में  विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संग सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम सब ने भी ये संकल्प लिया है कि दुमका में भाजपा को भारी मतों से विजय बनाएंगे। इस सभा के बाद ये विजय ऐतिहासिक विजय में परिवर्तित हो जाएगी।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, आजाद भारत में 55 वर्षों तक कांग्रेस ने देश में राज किया झारखंड मुक्ति मोर्चा उन्ही लोगों के साथ रहा, लेकिन झारखंड राज्य उन्होने नही बनाया द्य भाजपा के कहा था की केन्द्र में आगर हमारी सरकार बनती हैं, तो हम अलग राज्य बनाएंगे 1998 व 1999 में अटल बिहारी बाजपेयी जी के नेतृत्व में सरकार बनी और झारखंड राज्य अलग राज्य बना भाजपा जो कहती हैं वो कर के दिखाने वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा पुरानी बातों को याद करिए की कांग्रेस के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़, पूल, पुलिया, बिजली यहा तक पानी जैसी मूलभूत सुविधा तक नहीं थी जब झारखंड में बीजेपी की सरकार बनी तो गांव तक सडक़ भी पहुंच गई प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महज 10 वर्षों के कार्यकाल में गांव-गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया है। आज विकास की रौशनी किसी ने पहुंचाया है तो इस देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहुंचाया है।


अन्य पोस्ट