दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 मई। भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी वर्षा ऋतु के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए बारिश पूर्व सभी बड़े नालाध्नालियों की सफाई प्रगति पर है, सफाई उपरांत निकला मलमा उठाने का कार्य भी साथ-साथ चल रहा है। कीटनाशक औषधि का छिडक़ाव भी निरंतर जारी है।
निगम आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जलजनितध्मौसमी बीमारियों जैसे- दस्त, उल्टी-दस्त, टाइफाइड, पीलिया से बचने के लिए पानी उबालकर ठंडा कर सेवन करने, बासी एवं दूषित खाद्य एवं पेय पदार्थ का सेवन नहीं करने की समझाइश दी जा रही है।
जन समुदाय में प्रचार-प्रसार हेतु पाम्पलेट वितरण किया जा रहा है। मच्छर जनित रोग डेंगू-मलेरिया से बचाव रोकथाम नियंत्रण हेतु निगम का विशेष दस्ता एवं जिला मलेरिया विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 1 अप्रैल से 24 मई तक विभिन्न वार्डों में 2320 घरों में गृह भेंट कर सर्वेलेंस सर्वेक्षण किया गया।
सर्वेक्षण के दौरान 7942 कूलर, टंकी, कंटेनर देखे गए। जिसमें 363 कूलर, 116 सीमेंट टंकी, 150 ड्रम-प्लास्टिक कंटेनर में संग्रहित कर रखे गए पुराने पानी को खाली कराया गया। 41 कूलर, 7 सीमेंट टंकी, 7 ड्रम एवं 11 प्लास्टिक कंटेनर में मच्छर लार्वा पाए जाने पर टेमीफास डालकर नष्ट किया गया एवं हिदायत दी गई कि पुन: इस प्रकार से ज्यादा दिनों तक पानी संग्रहित कर नहीं रखा जाए।
इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। सर्वेक्षित घरों के 2056 कूलर में स्प्रेयर पंप द्वारा पानी मिश्रित टेमीफास का छिडक़ाव कराया गयाए जिससे मच्छर लार्वा की उत्पत्ति नहीं हो। वयस्क मच्छरों के नियंत्रण हेतु 2490 कूलरों में मैलाथियान का छिडक़ाव कराया गया। भीषण गर्मी-लू से बचाव संबंधित 742 पाम्पलेट एवं डेंगूध्मलेरियाध्पीलिया से बचाव संबंधित 1843 पाम्पलेट वितरण किया गया।
निगम आयुक्त द्वारा आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि बीमारी फैलने के बाद रोकथाम करने से अच्छा है कि बीमारी फैलने ही नहीं दिया जाए। इसके लिए मच्छर लार्वा स्रोत जैसे खिड़कियों में लगे कूलर, टंकी, ड्रम, कंटेनर में संग्रहित कर रखे गए पानी को प्रत्येक तीन-चार दिन में खाली कर सूती कपड़े या पेपर से साफ कर सूखाकर ही नया पानी भरकर उपयोग करें।
अपने घर के छत एवं बाग-बगीचों में पड़े कबाड़ सामान जैसे टूटे-फूटे बर्तन, डिस्पोजल, टायर एवं अन्य अनुपयोगी पात्र जिसमें बरसात का पानी जमा होने की संभावना है, उसे तत्काल हटा देंए ताकि मच्छर लार्वा को पनपने का अवसर ही नहीं मिल सके।
घर के आसपास बरसाती पानी के जमाव होने पर जला आइल का छिडक़ाव करें।