दुर्ग
घरेलू विवाद पर साडू भाई ने की पिटाई
29-May-2024 4:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 29 मई। परिवार में हुए घरेलू विवाद के बाद आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि राजीव नगर वार्ड नंबर 2 निवासी अजय निर्मलकर इलेक्ट्रिक इंजीनियर है। 27 मई की रात को 9.30 बजे वह अपनी पत्नी मीना निर्मल कर के साथ डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में मिल पारख में गली के अंदर उसका साडू भाई गजेंद्र सेन मिल गया। घरेलू बात को लेकर आरोपी गजेंद्र ने अजय के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब प्रार्थी ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे