दुर्ग

जनजागरण दुर्गोत्सव समिति की बैठक
27-May-2024 3:38 PM
जनजागरण दुर्गोत्सव समिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 मई। जन जागरण दुर्गोत्सव समिति की शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आशीर्वाद भवन विराट नगर बोरसी दुर्ग में रखी गई। जिसमें वर्ष 2024 हेतु कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं नवरात्र पर्व पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जन जागरण दुर्गोत्सव समिति अपना चौथा वर्ष मनाने जा रही है।

इसी कड़ी में जन जागरण दुर्गोत्सव समिति विभिन्न आयोजनों पर चर्चा एवं नवीन कार्यकारिणी हेतु बैठक में समिति के सदस्यों के आम सहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जनजागरण दुर्गोत्सव समिति बोरसी कॉलोनी जिसमें समिति का पुनर्गठन में संरक्षक मंडल में अनुज राम साहू, ए.डी. टंडन, डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल, पोषण लाल साहू, पन्ना लाल साहू अध्यक्ष किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष, खिलू राम साहू, विजय यादव उपाध्यक्ष (महिला) हेमलता साहू, सचिव महाबीर साहू, सहसचिव संजय अष्टकर, संगठन सचिव शशि कुमार साहू, कोषाध्यक्ष राकेश साहू, सहकोषाध्यक्ष खिलेश साहू, सांस्कृतिक मंडल, खिलावन निषाद, डी.आर. सिन्हा, भोज लाल हिरवानी सांस्कृतिक मंडल महिला सुमति सिन्हा, वर्षा साहू, खेम साहू, युवा प्रकोष्ठ मंडल, मनेंद्र साहू, विनय गजपाल, शैलेश देवांगन, निखिल साहू, आयुष साहू, फोटोग्राफी एवं मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर, विजय गौतम, अभिषेक साहू, सलाहकार सदस्य शंकर लाल यादव, सौरभ साहू, सुरेश साहू, संतोष कुमार, युगल किशोर साहू, भोला राम साहू, डी.एस. ठाकुर को मनोनीत किया गया।


अन्य पोस्ट