दुर्ग

शादी की वर्षगांठ पर कुलियों व सफाईकर्मियों का सम्मान
27-May-2024 3:36 PM
शादी की वर्षगांठ पर कुलियों व सफाईकर्मियों का सम्मान

दुर्ग, 27 मई। रेलवे से सेवानिवृत हुए ऑफिस सुपरिंटेंडेंट जी. अचुत राव और उनकी पत्नी गट्टी जगदंबा ने अपनी शादी की 46वीं वर्षगांठ पर रेलवे स्टेशन पहुंचकर मिठाई का वितरण किया। अचुत राव एवं उनकी पत्नी ने रेलवे स्टेशन पर मेहनतकश कुलियों, सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मियों का सम्मान करते हुए मिठाई बांटी। इस अवसर पर अचुत राव ने कहा कि दिन रात मेहनत करके कुली एवं सफाई कर्मी अपने परिवार का पालन पोषण करता है, उनका भी सम्मान करना हमारा फर्ज है।


अन्य पोस्ट