दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 मई। शासकीय विश्वनाथ यादव तामसकर स्नातकोत्तर स्वशासी महविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित समर कैम्प का 25 मई को समापन किया गया। ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर में कुल 10 खेल विधा का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया गया। फुटबॉल, व्हालीबाल, बास्केट बॉल, कबड्डी, जूडो, कुश्ती, शतरंज, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग का विजय भारत बिषट, जावेद कुरैशी, विनय जनबंधु, मिथिलेश, पीलू राम, नम्रता पटेल, दुर्गा जंघेल एवं क्षेत्रपाल तथा जिम प्रशिक्षक पप्पू निषाद द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें 13 आयु वर्ष से लेकर 23 आयु वर्ष के खिलाड़ी को इन खेल की बारीकियों से अवगत कराया गया।
समर कैम्प के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महविद्यालय के क्रीड़ा समिति के संयोजक डॉ. अभिनेष सुराना व विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नरेश धर दीवान तथा महाविद्यालय के क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. राकेश तिवारी उपस्थिति थे। मुख्य अतिथि डॉ. अभिनेष सुराना ने खिलाड़ी को समर कैम्प का महत्व और खेल को अच्छे से अनुशासित तरीके से खेलने के लिए प्रेरित किया।
महविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. सिद्धकी ने 15 दिवसीय समर कैम्प को सफलता पूर्वक करने के लिए महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मेन्द्र कुलदीप और समस्त प्रशिक्षक, खिलाड़ी, बालक व बालिकाओं को बधाई दी।