दुर्ग
कार की टक्कर से एक्टिवा क्षतिग्रस्त, अपराध दर्ज
26-May-2024 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग,26 मई। रोड के किनारे खड़ी एक्टिवा को कार चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
पुलिस ने बताया कि गया नगर दुर्ग वार्ड 6 निवासी नरेंद्र कुमार देवांगन प्राइवेट कार्य करता है। 22 मई की शाम वह अपने माता के नाम पर रजिस्टर्ड एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 ई एन 8261 से शनिचरी बाजार होते हुए शासकीय अस्पताल जाने के लिए निकला था। बारिश होने के कारण वह गवली पारा दुर्ग में रुक गया था।
उसने अपनी गाड़ी को रोड के किनारे खड़ी कर दिया था। उसी समय ढीमर पारा की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 21 ए फ 9227 के चालक ने तेज वाहन चलाते हुए एक्टिवा को टक्कर मार दी, इससे एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे