दुर्ग
गांव गांव में जोर-शोर से चल रहे मनरेगा के कार्य
बुद्ध जयंती हर्षोल्लास से मना
दुर्ग, 25 मई। दुर्ग नगर की प्रतिष्ठित धम्म संस्था, महामाया बुद्ध विहार कल्याण समिति कर्मचारी नगर के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महा कारुणिक तथागत भगवान बुद्ध की जयंती बहुत ही भव्यता के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस दिन समिति द्वारा पूर्व निर्धारित दिन भर चलने वाले आयोजन के अनुसार प्रात: बुद्ध वंदना, परित्राण पाठ एवं धम्म गीतों से शुरू होकर संध्या नगर भ्रमण करती हुई भव्य धम्म शोभा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में पंचशील बुद्ध विहार से चलकर धर्मानुयायियों की एक धम्म रैली भी आकर शामिल हुई एवं आस-पास के सैकड़ों बुद्ध धर्मानुयायियों ने परिवार सहित उपस्थित होकर इस पावन पर्व को मनाया और भगवान बुद्ध के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आयुष्मान संदीप पाटिल जी ने समाज के सभी बुद्धानुयाइयों को पर्व की बधाई देते हुए उनके आत्मीय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।