दुर्ग
मारपीट कर बाइक को जलाया, अपराध दर्ज
18-May-2024 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 18 मई। पावर हाऊस भिलाई स्थित सुभाष नगर में बीती रात देवर ने भाभी के साथ गाली गलौज की और आधी रात शराब के नशे में बड़े भाई की बाईक में आग लगा दी। बड़े भाई की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने आरोपी सुनील बघेल के खिलाफ धारा 294,435, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।
छावनी पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर पनीर दुकान के पास भिलाई निवासी अनिल बघेल (30 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका छोटा भाई सुनील (27 वर्ष) गुरुवार की रात लगभग 9 बजे शराब पीकर घर लौटा और अनिल की पत्नी से गाली गलौज कर झगडा करने लगा। उसे समझाईश देकर अनिल ने चुप करवा दिया। सुनील फिर और शराब पीकर लौटा तथा रात 12 बजे के बाद उसने घर के सामने रखी अनिल की पल्सर बाईक क्रमांक सीजी 07 बीवी 1963 को आग लगाकर जला दिया और अनिल को जान से मारने की धमकी भी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे