दुर्ग

दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान नहीं
17-May-2024 4:24 PM
दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान नहीं

दुर्ग, 17 मई। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति का जिला अस्पताल के आईसीयू में ईलाज चल रहा है। व्यक्ति की स्थिति स्थिर बनी हुई है। वह बोल पाने की स्थिति में नहीं है। जिसकी वजह से उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। हुलिए से अज्ञात व्यक्ति का रंग सांवला, कद 5 फीट 7 इंच, वजन लगभग 76 किलो है। अज्ञात व्यक्ति का जिला अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज डॉ. अनिल विवेक सिन्हा की निगरानी में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया था। उसके मस्तिष्क पर गंभीर चोट को देखते हुए उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। तब से उसका इलाज चल रहा है।


अन्य पोस्ट