दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 मई। जिले में पंजीकृत राइस मिलर्स से कस्टम मिलिंग का 45 प्रतिशत चावल जमा लेना बाकी है। कस्टम मिलिंग के लिए जिले में पंजीकृत 151 मिलर्स में से अधिकांश दो माह पूर्व उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव कर चुके है। कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव करने मिलर्स द्वारा अब तक 55 प्रतिशत चावल ही जमा किया गया है धान उठाव के महीनों बाद भी कई मिलर्स उठाव किए गए धान की मिलिंग नहीं कर पाए है।
जानकारी के अनुसार जिले में पंजीकृत राइस मिलर्स से कुल 638717 टन चावल जमा लेने का लक्ष्य है इसके लिए 939384 टन धान उठाव का लक्ष्य है इसके विरुद्ध अब तक 948447 टन धान का उठाव के लिए डी ओ जारी हो चुका है इनमें 930861 टन धान का मिलर्स उठाव कर चुके हैं धान उठाव के अनुपात में इन मिलर्स को 632930 टन चावल जमा करना है, लेकिन 351416 टन ही चावल जमा किया गया है कुल अनुपातिक चावल का 281514 टन चावल जमा लेना शेष है।
एफसीआई को 53 प्रतिशत चावल ही जमा
जिले में मिलर्स द्वारा इसबार 480702 टन चावल एफसीआई में जमा किया जाना है इसके लिए 714571 टन धान का उठाव के लिए मिलर्स को डी ओ जारी हो चुका है इनमें 696986 टन धान का मिलर्स उठाव कर चुके हैं, जिसके अनुपात मैं 474924 टन चावल जमा किया जाना है। मगर अब तक 254693 टन ही चावल जमा हो पाया है 220231 टन चावल एफसीआई को जमा करना शेष है इसी प्रकार जिले के मिलर्स द्वारा नान में 158016 टन चावल देने का लक्ष्य है इसके लिए कस्टम मिलिंग हेतु मिलर्स को 233876 टन धान का डी ओ जारी हो चुका है। इसके विरुद्ध अब मिलर्स ने 233875 टन धान का उठाव किया है उक्त उठाव किए गए धान के अनुपात में 158005 टन चावल जमा करना है मगर आज की स्थिति में मिलर्स ने 96723 टन चावल जमा किया है मिलर्स से नान को कस्टम मिलिंग का 61282 टन चावल जमा लेना बकाया है।