दुर्ग

विधायक ने दिए बारिश पूर्व विद्युत मेंटनेंस कार्य पूर्ण करने निर्देश
17-May-2024 3:06 PM
विधायक ने दिए बारिश पूर्व विद्युत मेंटनेंस कार्य पूर्ण करने निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 17 मई।  दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विद्युत विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा की सभी विद्युत मैंटनेश कार्य बारिश से पूर्व पूर्ण कर लें।

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों जैसे की विविद हैं। की आगामी कुछ दिनों में मानसून प्रारंभ हो जायेगी इसके बाद आंधी तूफान, एवं बारिश की वजह से विद्युत लाइनों में व्यवधान पैदा होने की संभावना होती हैं इसमें कमी लाने के लिए जहां- जहां विद्युत लाइनों में जर्जर पोल है उन्हें तत्काल बदलने की व्यवस्था करे, तथा जहां पर विद्युत लाइन पर्याप्त ऊंचाई पर नहीं है वहां पर आतिरिक्त पोल लगाने की व्यवस्था करे। साथ ही जिन लाइनों में पेड़ों की डगाल आदि बाधित व्यवधानों को विषेश रूप से पंप लाइन में जिस जगह में ट्रांसफॉर्मर कट आउट केबल खराब होने या ना होने पर नया लगाकर दूरस्थ करने का कार्य अतिशीघ्र करे और सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति प्रदान करे। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक व क्षेत्र के सभी थानादारों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश प्रदान किया।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न ग्रामों में दिन प्रति दिन कानून व्यवस्था जैसे अवैध शराब बिक्री, गंजा बिक्री जूआ ,सट्टा ,चोरी एवं अन्य अपराध संबंधित विभिन्न शिकायत जनता द्वारा विधायक कार्यलय को प्राप्त होता रहा हैं। कई गावों में पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी नही पहुंच पाती स्कूलों में असमाजिक तत्वों द्वारा नशाखोरी एवं क्षति पहुंचाने की शिकायत प्राप्त होती हैं ऐसे शिकायतों को तात्कालिक निराकरण करे और अपराधिक घटनाओं में शामिल दोषियों पर कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश प्रदान किया।


अन्य पोस्ट