दुर्ग

हेमचंद विवि की सॉफ्टबॉल पुरूष टीम ने ऑल इंडिया स्पर्धा में जीत दर्ज की
17-May-2024 2:16 PM
हेमचंद विवि की सॉफ्टबॉल पुरूष टीम ने ऑल इंडिया स्पर्धा में जीत दर्ज की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 मई।
हेमचंद यादव विवि, दुर्ग की सॉफ्टबॉल पुरूष टीम  सोमवार को आयोजित बैंगलोर विवि में आल इंडिया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार 04 मैचों में जीत हासिल की। 

उक्त प्रतियोगिता विभिन्न राज्यों से कुल 90 टीमें भाग ले रहे है। विवि के खेल संचालक, शारीरिक शिक्षा डॉ. दिनेश नामदेव जी जानकारी देते हुए बताया कि सॉफ्टबॉल पुरूष टीम का पहला मैच बाई रहा, दूसरे मैच श्री जगदीश प्रसाद विवि, राजस्थान को 10-0 से पराजित किया वही तीसरे मैच डॉ. भीमराव अम्बेडकर  विवि आगरा से खेला गया जिसमे 15-0 से जीत हासिल की एवं चैथे मैच शिक्षा विवि ओडिशा से हुआ जिसमें 7-0 विजय प्राप्त की। टीम के इस प्रदर्शन पर विवि के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा एवं कुलसचिव  भूपेन्द्र कुलदीप ने खिलाडिय़ों को बधाई व शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि सॉफ्टबॉल पुरूष टीम सत्र 2021-22 में आल इंडिया सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चतुर्थ स्थान प्राप्त की थी तथा इस वर्ष टीम का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शास. पीजी महाविद्यालय, कवर्धा में आयोजित कराया गया था जिसमें 06 खिलाड़ी कवर्धा पीजी. महाविद्यालय के शामिल है व आगे भी सॉफ्टबॉल टीम की अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। सॉफ्टबॉल पुरूष टीम के मैनेजर टेकेश्वर प्रसाद व कोच भूपेन्द्र गरहेे है।    
 


अन्य पोस्ट