दुर्ग
सहकारी समितियों में खाद लेने रोज पहुंच रहे किसान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 मई। खरीफ के लिए जिले के किसानों द्वारा अब तक 3 हजार 335 टन विभिन्न प्रकार के खाद का अग्रिम उठाव किया जा चुका किसान आगामी खरीफ सीजन के फसल की तैयारी में जुट चुके इसके लिए वे अभी से खाद बीज का प्रबंध करने में लग गए है जिले के विभिन्न सहकारी समितियों में खाद लेने रोज अनेक किसान पहुंच रहे हैं
जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2024 में37 हजार 380 टन विभिन्न प्रकार के खाद भण्डारण का लक्ष्य है 1 अप्रैल की स्थिति में सहकारी समिति के गोदामों में प्रारंभिक स्कंध 7102 टन खाद मौजूद था, वहीं अप्रैल के बाद 8028 टन खाद का भण्डारण किया गया जिन्हें मिलाकर जिले के सहकारी समितियों में अबतक कुल 15 हजार 130 टन खाद का भण्डारण हो चुका है जोकि कुल लक्ष्य का 40 प्रतिशत से भी अधिक है वर्तमान में उठाव के बाद सहकारी समितियों में 11 हजार 795 टन खाद शेष है वहीं 4382 टन खाद का आर ओ लंबित है।
अब तक जिले के सहकारी समितियों में कुल भण्डारित खाद में 5611 यूरिया,2602 सुपर फास्फेट,4378 डीएपी,2100 इफको एवं 3240 टन पोटाश शामिल है इनमें 1491 यूरिया,453 सुपर फास्फेट,1095 डीएपी,32 इफको एवं 264 टन पोटाश का वितरण किया जा चुका है, जबकि खरीफ 2024 में कुल 15960 यूरिया,6060 सुपर फास्फेट,10020 डीएपी,2100 इफको एवं 3240 टन पोटाश वितरण करने का लक्ष्य है।