दुर्ग

सीबीएसई बोर्ड में विचक्षण जैन विद्यापीठ के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
15-May-2024 2:38 PM
सीबीएसई बोर्ड में विचक्षण जैन विद्यापीठ के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 15 मई। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में विचक्षण जैन विद्यापीठ कुम्हारी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।  विद्यार्थियों ने माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा में 100 फीसदी परिणाम प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं बल्कि नगर को भी गौरवान्वित किया है।

कक्षा 12वीं में, वाणिज्य स्ट्रीम में साक्षी बरलोटा ने 96.2 फीसदी और विज्ञान स्ट्रीम में प्रखर कोचर ने 90.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम प्रथम श्रेणी में रहा।

कक्षा 10वीं में ऋ षभ चोपड़ा ने 93.4 फीसदी और वेदांत जैन ने 91.2 फीसदी अंक प्राप्त किया है।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने दोनों बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। वीजेवी परिवार  ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को उनके इन प्रयासों और उपलब्धियों के लिए बधाई दी है।


अन्य पोस्ट