दुर्ग

मनरेगा के कार्यों में 62 हजार मजदूरों को मिल रहा रोजगार
14-May-2024 3:54 PM
मनरेगा के कार्यों में 62 हजार मजदूरों को मिल रहा रोजगार

दुर्ग, 14 मई। मनरेगा के तहत चल रहे बारिश के पूर्व मिट्टी से संबंधित कार्यों को बारिश के पूर्व पूरा करने कवायद की जा रही नतीजन ग्रामीण क्षेत्र के गांव गांव में इन दिनों मनरेगा के कार्य जोरशोर से चल रहे है जिले के304 में से294 ग्राम पंचायतों में चल रहे इन कार्यों में62 हजार 32 मजदूरों को रोजगार मिल रहा है जारी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मनरेगा के तहत तालाब निर्माण, तालाब गहरी करण, कच्ची नाली निर्माण सहित मिट्टी से संबंधित कार्य चल रहे है जो ग्रामीण मजदूरों के लिए रोजगार का साधन बना हुआ है चल कार्यो के लिए जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 861 मस्टररोल जारी किए गए हैं।

पाटन में 24 हजार मजदूरों के लिए सहारा बना मनरेगा

जिले के पाटन विकास खंड अंतर्गत112 ग्राम पंचायतों में से 103 में मनरेगा के कार्य चल रहे है गर्मी के सीजन में खेती बाड़ी के कार्य नहीं चलने की स्थिति में क्षेत्र के इन ग्राम पंचायतों में इस समय मनरेगा के ये कार्य 24 हजार 275 मजदूरों के लिए रोजगार का सहारा बना हुआ है क्षेत्र में चल रहे कार्यों के लिए 313 मस्टर रोल जारी किए गए हैं।इसी प्रकार धमधा क्षेत्र के 119 में से 118 ग्राम पंचायतो में मनरेगा के तहत चल विभिन्न कार्यों में 22 हजार 520 ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है जहां इन कार्यों के लिए 322 मस्टर रोल जारी किए गए है, वहीं दुर्ग जनपद पंचायत क्षेत्र के चल विभिन्न कार्यो के लिए कुल 226 मस्टर रोल जारी किए गए है क्षेत्र के 73 में से 71 ग्राम पंचायतो में कराए जा रहे कार्यों में 15 हजार 237 मजदूरों को रोजगार मुहैया हो रहा है।

अप्रैल की राशन सामाग्री लेने की समय सीमा बढ़ी

दुर्ग, 14 मई। अप्रैल की राशन सामाग्री लेने की समय सीमा खाद्य विभाग द्वारा बढ़ा दी गई है शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त सामग्री नहीं होने के कारण कई हितग्राही राशन लेने से वंचित हो गए थे अब राशन सामग्री लेने से वंचित रह गए हितग्राही 15 मई तक अपना राशन ले सकते हैं  गौरतलब है कि अप्रैल माह में अप्रैल एवं मई दो माह का खाद्यान्न एक साथ वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए थे मगर दो माह का एकसाथ खाद्यान्न वितरण के लिए कई दुकानों में पर्याप्त सामाग्री नहीं पहुंच पाई थी जिन्हें राशन सामग्री देने यह अवसर प्रदान किया गया है

खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर ने बताया कि जिलो के प्रस्ताव अनुसार माह अप्रैल की राशन सामग्री के वितरण की समयसीमा 15 मई तक बढ़ाई गयी है जिसके अंतर्गत शेष वितरण कार्य पूर्ण कराने निर्देशित किया गया है. दुकानों के मार्च 2023 के बचत स्टाक के सत्यापन उपरांत डेटाएंट्री का कार्य भी 15 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराकर पालन प्रतिवेदन 20 मई तक संचालनालय को उपलब्ध कराने कहा गया है।


अन्य पोस्ट