दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 13 मई। नगर पंचायत उतई के सबसे बड़े समाज साहू समाज का चुनाव आज संपन्न हुआ। सर्वप्रथम समाज के आए हुए सदस्यों द्वारा कर्मा माता का पूजा-अर्चना किया गया उसके पश्चात तहसील अध्यक्ष पुसाउ राम साहू, तहसील महामंत्री उमाशंकर साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष खिलावन साहू, नगर अध्यक्ष सुमंत साहू सचिव रोहित साहू समाज से आए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
साहू समाज उतई के संरक्षक खुमान साहू, तुलाराम साहू, लखन लाल साहू का स्वागत सम्मान किया गया उसके पश्चात चुनाव की प्रक्रिया आरंभ किया गया, जिसमें चुनाव संयोजक युवा प्रकोष्ठ सुमंत साहू द्वारा मतदाता सूची बनाकर जारी किया गया, साहू समाज के चुनाव में पूर्व समाज अध्यक्ष सुमंत साहू, पूर्व उपाध्यक्ष किशोर साहू ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी किया, उपाध्यक्ष पद के लिए सह संयोजक ऋषि साहू और प्रचार सचिव खुबीराम साहू ने दावेदारी किया। महिला उपाध्यक्ष सुनीति साहू निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई। मतदान की प्रक्रिया में गुप्त मतदान द्वारा मत डाला गया।
मतदान पश्चात गणना किया गया जिसमे अध्यक्ष किशोर साहू, उपाध्यक्ष खुबीराम साहू निर्वाचित हुआ निर्वाचन की इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से ओ पी साहू, गिरीश साहू, सुमंत साहू ने निर्वाहन किया।
आज के इस कार्यक्रम में डिकेंद्र हिरवानी, बृजमोहन साहू, रोहित साहू, ऋषि साहू, भावेश साहू, द्वारिका साहू, सुमरन साहू, तुलाराम साहू, बिरेंद्र साहू, गोरखनाथ साहू, कुशल साहू, कुशाल साहू, विशाल राम साहू, लक्ष्मी साहू, राधिका हिरवानी, कुमारी बाई, सुकवारो बाई, नारायण साहू, कुंदन साहू, कांति साहू, युवराज साहू, ईश्वरी साहू, मंगित साहू, कुमार साहू, ईश्वरी साहू, यज्ञ साहू, रूपेश साहू तोषण साहू आदि उपस्थित थे।