दुर्ग

10वीं-12वीं में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन
12-May-2024 4:22 PM
10वीं-12वीं में नगर के विभिन्न विद्यालयों  के छात्र-छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 12 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2024 में विद्या दीप पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) कुम्हारी का परिणाम उत्कृष्ट रहा। हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रा दिलेश साहू  ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 95.00 प्रतिशत के साथ कुमकुम देवांगन  ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चंद्रकांत सिन्हा ने 91.33 प्रतिशत। ,ईशा यादव  ने 88.50 प्रतिशत, हिमायनी पटेला एवं आरती सिंह ने 87.33 प्रतिशत, राहुल यादव ने 82.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 30 छात्र  छात्राओं में 22 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अपना नाम दर्ज किया।

इसी प्रकार हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय से कुणाल लहरे ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सूरज गेंद्रे ने 75.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लेखराज सोनकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

 वाणिज्य संकाय में 72.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रियांका साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।70.2 प्रतिशत अंकों के साथ मुस्कान यादव एवं सारिका सेन ने दूसरा स्थान विद्यालय में प्राप्त किया। कक्षा 12 वीं में 17 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए थे एवं सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।

विद्यालय की बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए शाला शिक्षण समिति के संस्थापक श्री बी.आर. सोनकर, संचालक  रामेश्वर सोनकर प्राचार्य श्रीमती विभा सोनकर विद्यालय के परीक्षा प्रभार सुश्री हीरा साहू, मनोज साहू, जया जॉन,पूजा वर्मा ,त्रिदीप जना, देवकरण कंवर, मोहन ताम्रकार , भुनेश्वरी साकार, मनीषा पटेल ,नीमा सोलंकी, चुन्नी साहू, डी स्नेहा ,देबाश्री दास,प्रियंका लाकरा, मोहनी साहू , मानसी निर्मलकर,असगरी अंजुम एवं  नर्मदा सर्वा  ने सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

इसी प्रकार स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की वंशिका साहू 91.5 प्रतिशत, सूर्यांश कुर्रे  88 प्रतिशत, दिव्यांशु गिरी गोस्वामी 85.66 प्रतिशत, तिक्षा कुर्रे 85.33 प्रतिशत, ऋतु कुशवाहा 85.16 प्रतिशत, कल्पना ठाकुर 84.16 प्रतिशत, भूमिन्द्र पाठक 81.16 प्रतिशत, गगन पटेल 75.5 प्रतिशत, मोज़मा अहमद 72.5 प्रतिशत, आदित्य सिंह 59.33 प्रतिशत, आयुष दास 53 प्रतिशत एवं सिद्धार्थ यादव 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण रहे।


अन्य पोस्ट