दुर्ग

नेताओं के नाम पर आपत्तिजनक वीडियो, अपराध दर्ज
10-May-2024 2:53 PM
नेताओं के नाम पर आपत्तिजनक वीडियो, अपराध दर्ज

दुर्ग,10 मई। देश के प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रेषित करने वाले मोबाइल धारक आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 505(1)(ख),505(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद दुर्ग के अध्यक्ष सुनील वैष्णव, मंत्री नीरज राठौर एवं अन्य कार्यकर्ता मोहन नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि किसी जीशान नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से आपत्तिजनक वीडियो प्रेषित किया है जो कि असहनीय है। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिकायत पर पुलिस ने जीशान निवासी कैलाश नगर थाना मोहन नगर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।


अन्य पोस्ट