दुर्ग
दोपहर 1 बजे तक दुर्ग में 48 फीसदी मतदान
07-May-2024 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 मई। जिले में दोपहर 1 बजे तक 48 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। सुबह से ही मतदान के लिए हर बूथ में लंबी कतारे लगी हुई थी।
सुबह 9 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान हो चुका था, 11 बजे तक 30 प्रतिशत मत डाले जा चुके थे। दोपहर को केन्द्रों में भीड़ कम होने लगी थी कुछ मतदान केन्द्रों में मशीन में खराबी आने की भी जानकारी मिली है।
सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहने की जानकारी मिली है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे