दुर्ग
2 बूथ में ईवीएम मशीन खराब, आधे घंटे देर से वोटिंग शुरु
07-May-2024 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 7 मई। दुर्ग लोकसभा निर्वाचन में आज हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शासकीय स्कूल के बूथ क्रमांक 163 व 164 में ईवीएम मशीन की खराबी के चलते लगभग आधे घंटे विलंब से वोटिंग शुरु हुई। अभी भी इन बूथों पर लंबी कतार देखी जा रही। आज सुबह मौसम की करवट देखते हुए लोग 7 बजे मतदान शुरु होते ही कतारबद्ध दिखाई दिए। मतदान को लेकर भारी जागरुकता दुर्ग जिले में देखी जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे