दुर्ग

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल, भर्ती
03-May-2024 3:54 PM
ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल, भर्ती

दुर्ग, 3 मई। बस स्टैंड के सामने ऑटो चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक को चोंटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल के साथी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 17 पंचशील नगर निवासी मनोज कांबले ने शिकायत दर्ज कराई कि वह एक्सिस बैंक जीवन प्लाजा दुर्ग में ऑफिस सेल्स के पद पर कार्यरत है। 30 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे बैंक के सैलरी मैनेजर के पद पर कार्यरत सलज ढांड अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर ग्रीन वाली से एक्सिस बैंक जीवन प्लाजा की ओर जा रहा था। बस स्टैंड के सामने गेट नंबर 2 राजनांदगांव वाले रोड के पास पहुंचा था कि पटेल चौक दुर्ग की ओर से आ रही ऑटो ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाकर भर्ती किया।


अन्य पोस्ट