दुर्ग
चालू वर्ष की संपत्तिकर अदायगी पर अप्रैल से जून तक 6 फीसदी छूट
03-May-2024 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 मई। नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में रहने वाले कर दाताओं को अप्रैल से जून तक के चालू वर्ष की संपत्तिकर अदायगी पर 6 फीसदी छूट देने का निगम प्रशासन ने फैसला लिया है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर शहर में निवासरत वार्ड क्रमांक 01 से 60 वार्ड के संपत्तिकर करदाताओं द्वारा अपने भवनों -भूमियों का सनहाल वित्तीय वर्ष 2024-25 का टैक्स राशि जमा करने वाले करदाताओं को वर्ष 2024-25 के संपत्तिकर पर छूट का लाभ दिया जाएगा। बता दें कि करदाताओं के लिए इस सुनहरा अवसर का लाभ ले सकते है। जानकारी में राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि अप्रैल से जून तक 6 फीसदी छूट, जुलाई से सितम्बर 4 फीसदी छूट एवं अक्टूबर से दिसम्बर तक 2 फीसदी छूट प्राप्त कर सकते है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे