दुर्ग

मतदान की शपथ
03-May-2024 3:38 PM
मतदान की शपथ

उतई, 3 मई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के नगर पंचायत उतई स्थित महिमा हॉस्पिटल के दंत चिकित्सक डॉ. कामता साहू एवं  दीपक सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिमा हॉस्पिटल उतई में कार्यरत सभी कर्मचारियों को मतदान करने हेतु अपील की गई तथा सभी को अपने मत का ताकत एवं अधिकार के संबंध में जागरूक करते हुए पूर्ण रूप से मतदान करने का लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में डॉ.गंगा प्रसाद साहू,छम्मन लाल निर्मलकर,ललित कुमार साहू, चेतना साहू,करुणा,माही साहू, पल्लवी साहू, राजेश्वरी, शिवानी मंडल , चंचल साहू, रूपेश कुमार ,मानसिंग साहू, वर्षा वर्मा, रमा वर्मा, अनीता साहू, मुख्य रूप से उपस्थित थे तथा कार्यक्रम के अंत में मतदान हेतु सभी उपस्थित जनों को शपथ दिलाई गई।


अन्य पोस्ट