दुर्ग

विकसित भारत मोदी की गारंटी-विधायक ललित चंद्राकर
02-May-2024 2:50 PM
विकसित भारत मोदी की गारंटी-विधायक ललित चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 मई। आज पूरा देश कह रहा है मैं हूँ, मोदी का परिवार क्योंकि मोदी जी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में सबका साथ, सबका विकास के साथ इतिहास रचा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भी अब डबल इंजन की भाजपा सरकार में विकास की स्वर्णिम गाथा लिखेगा।

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा विधानसभा  रिसाली क्षेत्र के विभिन्न गांव नेवई, नेवई भा_ा स्टेश मरोदा, टंकी मरोदा रिसाली गांव, रूवाबांधा, बस्ती में नुक्कड़ सभा, व जनसम्पर्क कर विजय बघेल जी के जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। रिसाली की जनता विकास का कमल खिलाने तैयार है।

 इस अवसर पर विधायक मोदी के दूरदर्शी एवम कुशल नेतृत्व से पिछले दस वर्षों में देश ने जिस प्रकार का व्यापक परिवर्तन देखा है। है कि आने वाले समय में भारत एक नई ऊंचाइयों को छुने को तैयार है। एक विकसित भारत बनने को तैयार हैं। कमल का बटन दबाएं विकसित भारत बनाएं, आने वाले 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर विजय बघेल जी को भारी मतों से विजय बनाए।


अन्य पोस्ट