दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 मई। खरतरगच्छ आचार्य भगवंत जिन पीयूष सागर सूरीश्वर जी महाराजा के सदप्रेरणा से अभिषेक मालू सिवनी ने द लिगेशी ऑफ जिनेश्वर फिल्म का निर्माण कर खरतरगच्छ के इतिहास को दिखाने का प्रयास किया जिसे जैन समाज के लोग जैन दर्शन पर बनी फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं। जैन सिद्धांतों के मूल्य पर आधारित फिल्म एक बड़े लंबे अरसे बाद खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव द्वारा जैन धर्म को केंद्रित करते हुए द लिगेसी आफ जिनेश्वर फिल्म वनाई गई है जिसमें भगवान महावीर की शिक्षा को दर्शाया गया है।
किस प्रकार भगवान आदिनाथ से भगवान महावीर की विरासत को वर्धमान सूरी ने आगे बढ़ाया है, संयम के लिये भौतिकवाद को त्याग दिया उन्होंने दीक्षा ली और आत्म-नियंत्रण का उपदेश दिया।
2 मई 2024 को संध्या 6.15 बजे जैन समाज के लोगों के लिए तरुण ऐडलेप्स में दिखाई जा रही है इनकी टिकिट के लिए दिलीप गोगड़ चुन्नीलाल जैन गौतम कोठारी महेंद्र दुग्गड कमल लूनिया सतीश मारोटी से संपर्क कर अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। आज पूरे भारत वर्ष में यह फिल्म देखी जा रही है और लोगों द्वारा खूब सराही जा रही है। जैन धर्म पर आधारित फिल्मों में यह आज तक कि सबसे बेहतरीन फिल्म है
फिल्म का हर सीन हर किरदार आपको फिल्म से जोड़े रखता है। जैन धर्म के सभी लोगो से गुजारिश जिन्होंने यह फिल्म अब तक नही देखी हो, कृपा करके अपने नजदीकी सिनेमा में जाकर इस फिल्म को अवश्य देखें।
जैन समाज के लोगों ने फिल्म के निर्माता निर्देशक मालु को बधाई देते दी जिन्होंने ऐसी शानदार फिल्म की कहानी लिखी एवं भविष्य में भी आप इस तरह की कहानी लिखकर समाज के अंतिम वर्ग तक जैन धर्म की कहानियों को लोगों के समक्ष लेकर आए जिनशासन की सेवा में आपका यह उत्कृष्ट योगदान हम सभी के लिए अनुकरणीय रहे ऐसी भावना व्यक्त किये
जय जिनेंद्र ग्रुप के एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति पदाधिकारी ने इस फिल्म की प्रशंसा करते हुए जैन समाज के सभी लोगों से इस पिक्चर को देखने का आह्वान किया है।