दुर्ग

सूने घर का ताला तोडक़र जेवर व नगदी की चोरी
01-May-2024 3:28 PM
सूने घर का ताला तोडक़र जेवर  व नगदी की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 मई। घर में ताला लगाकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने धमतरी जाना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोडक़र अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की चोरी कर ली। पीडि़ता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 57 रामनगर उरला निवासी पिकेंश्वरी साहू 21 अप्रैल की सुबह 8 बजे परिवार सहित शादी कार्यक्रम में शामिल होने जोरातराई धमतरी गई हुई थी। 26 अप्रैल की सुबह उसकी बुआ का लडक़ा दीपक साहू ने फोन करके बताया कि वह मॉर्निंग वॉक करने निकला हुआ था तो घर के में गेट में ताला नहीं लगा हुआ था।

 जब उसने अंदर जाकर देखा तो चैनल गेट आधा खुला हुआ था। दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था। जब वह अंदर गया तो देखा कि बेडरूम में रखी आलमारी खुली पड़ी हुई थी, पूरा सामान बिखरा हुआ था। बुआ के लडक़े ने प्रार्थिया को फोन करके घटना की सूचना दी। जब पिकेंश्वरी वापस आई तो देखा कि अलमारी में रखे सोने की एक चैन, सोने की एयरिंग,मंगलसूत्र, लॉकेट, सोने का  12 दाना, चांदी की पायल पांच, चांदी की कटोरी, चांदी का चम्मच, गुल्लक में रखे सिक्के सहित कैंटीन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, सोने चांदी के जेवरात के बिल आदि गायब थे।


अन्य पोस्ट