दुर्ग

गीत संगीत के माध्यम से किया मतदान की अपील
30-Apr-2024 2:51 PM
गीत संगीत के माध्यम से किया मतदान की अपील

जिला शतरंज संघ व छत्तीसगढ़ मंच ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 अप्रैल। जिला शतरंज संघ दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ मंच द्वारा बीते कल रविवार को शाम 6 से 8 बजे तक राजेंद्र पार्क उद्यान में गीत संगीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला शतरंज संघ दुर्ग  एवं मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं संरक्षक तुलसी सोनी ने बताया की संयुक्त रूप से गीत संगीत के माध्यम से लोगो से अधिक से अधिक मतदान करने एवं मतदान करवाने की लगातार अपील की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे तुलसी सोनी ने उपस्थित लोगो को शपथ दिलवाई।

इस अवसर पर दिनेश जैन,गुलाब चौहान,हाजी मिर्जा साजिद बैग, त्रिलोक सोनी, युनुस चौहान, हरीश सोनी,अविनाश तिवारी, संजय दुबे, अनिल साहू, गोविंद यादव, संजय खंडेलवाल, मयंक सिंह, जवाहर सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट