दुर्ग

प्रशिक्षण के बाद ईडीसी के लिए इंतजार करते रहे कर्मी, बैरंग लौटे
30-Apr-2024 1:51 PM
प्रशिक्षण के बाद ईडीसी के लिए इंतजार करते रहे कर्मी, बैरंग लौटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 अप्रैल। अव्यवस्था के चलते चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को 28 अप्रैल को पहले दिन द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान दिन भर परेशान होना पड़ा  प्रशिक्षण के बाद शाम तक कर्मचारी ईडीसी ( इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट )के लिए इंतजार करते रहे नतीजन अधिकांश कर्मचारियों को बिना ईडीसी लिए लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार जिन कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए पहले दिन बुलाया गया था वे सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण स्थल बीआईटी कालेज पहुंच गए थे, उन्हें पहले बताया गया था कि ईडीसी प्रशिक्षण कक्ष में ही मिलेगा मगर 2 बजे प्रशिक्षण समाप्त हो जाने के बाद भी ईडीसी नहीं पहुंचा था। ऐसी स्थिति में ईडीसी आने वाले है कहकर उन्हें प्रशिक्षण के बाद भी रोककर रखा गया प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारी लौट ना जाय इसलिए उनसे उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं लिया गया था। मगर 4 बजे तक ईडीसी नहीं पहुंच पाया था देर शाम ईडीसी पहुंचा तब बताया गया कि उन्हें प्रशिक्षण कक्ष की बजाय ई -ब्लाक में इसका वितरण किया जाएगा तब एक साथ प्रशिक्षण में शामिल हजारों कर्मचारी वहां पहुंचे तो ईडीसी वितरण के लिए बनाए गए कक्ष तक पहुंचने भीषण गर्मी के बीच भीड़ में काफी मशक्कत करना पड़ा। जैसे तैसे कुछ लोग ही कक्ष तक पहुंचकर ईडीसी ले पाए प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारी की माने  तो लगभग 75 प्रतिशत कर्मचारियों को बिना ईडीसी लिए लौटना पड़ा, उनका कहना है कि दोपहर 2 बजे तक प्रशिक्षण पूरा हो जाना था इसलिए बहुत से कर्मचारी भोजन नहीं किए थे बिना भोजन किए अव्यवस्था के बीच उन्हें सुबह से शाम तक प्रशिक्षण स्थल में गुजारना पड़ा इसे लेकर कर्मचारियों ने रोष जताया।

पहला दिन था इसलिए छांटने में लगा होगा समय - नोडल अधिकारी

मतदान दाल गठन व प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन का कहना है कि ईडीसी पहले से प्रशिक्षण स्थल पर था। प्रशिक्षण का पहला दिन था इसलिए छांटने में समय लगा होगा 2000 लोगों का विधानसभा, केन्द्र का क्रमांक व नाम छांटना होता है इसलिए सिर्फ एक समय प्रशिक्षण रखा गया है ईडीसी के लिए कर्मचारियों को शाम साढ़े चार बजे तक रुकना है चार दिन तक ट्रेनिंग है। छूट गए कर्मचारी इस दौरान कभी भी आकर ईडीसी ले सकते है।


अन्य पोस्ट