दुर्ग

ईवीएम अतिरिक्त बैलेट युनिटों का प्रथम रेण्डमाईजेशन
28-Apr-2024 3:49 PM
ईवीएम अतिरिक्त बैलेट युनिटों का प्रथम रेण्डमाईजेशन

दुर्ग, 28 अप्रैल। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के लिए विधानसभाओं में उपयोग होने वाले ईवीएम मशीनों के अतिरिक्त बैलेट यूनिट का प्रथम रेंडमाइजेशन आज ऑब्जर्वर एस.बी. शेट्टेनवर (आईएएस) और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी की मौजूदगी में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे एवं अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर लवकेश कुमार ध्रुव, ए.आर.ओ. सोनल डेविड, दीपक निकुंज, मुकेश रावटे, महेश गुप्ता सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट