दुर्ग

मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज
27-Apr-2024 3:23 PM
मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 अप्रैल। घर के पास बनी नाली को लेकर दो पक्ष आपस में मारपीट किये। दोनों ही पक्षों की शिकायत पर छावनी पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक शमीम फटाका दुकान के पास कैंप नंबर दो महात्मा गांधी नगर निवासी सफीना बानो ने शिकायत दर्ज कराई कि 25 अप्रैल की शाम को 5:00 बजे वह अपनी मां जायदा बेगम और भाभी तोहरन बेगम के साथ अपने घर के सामने बैठी थी।

उसी समय पड़ोसी सिद्दीकी, इसाक अहमद ,जुमनी बेगम एवं एक अन्य घर पर आकर नाली की बात को लेकर विवाद करते हुए गाली गलौज किए। जब उन्हें गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट किये इससे प्रार्थिया को चोटे आई।

इसी तरह ईशा परवीन ने शिकायत दर्ज कराई कि 25 अप्रैल को उसके पड़ोस में ही रहने वाले पड़ोसी जायदा, सफीना, तोहरन के साथ नाली की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस बात को लेकर रात लगभग 11 बजे आरोपी रोशन, रमजान एवं बाबा एक राय होकर घर पर आए और उनके परिवार वालों के साथ झगड़ा क्यों किया यह कहकर विवाद करने लगे।

 बात बढऩे पर आरोपियों ने घर के दरवाजे को लात मारा और लोहे की राड से दरवाजे को तोडऩे का प्रयास किया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।


अन्य पोस्ट