दुर्ग
संपत्तिकर अदायगी पर अप्रैल से जून तक 6 फीसदी छूट
26-Apr-2024 4:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 26 अप्रैल। एम.आई.सी. की स्वीकृति की प्रत्याशा में एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्रान्तर्गत निवासरत वार्ड क्रमांक 01 से 60 वार्ड के संपत्तिकर करदाताओं द्वारा अपने भवनों / भूमियों का सनहाल वित्तीय वर्ष 2024-25 का टैक्स राशि जमा करने वाले करदाताओं को वर्ष 2024-25 के सम्पत्तिकर पर पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी छूट का लाभ दिया जाएगा। करदाताओं के लिए सुनहरा मौका।
ज्ञात हो कि करदाताओं के लिए इस सुनहरा अवसर लाभ ले सकते है ( अप्रैल से जून तक 6 फीसदी छूट) जुलाई से सितम्बर 4 फीसदी छूट अक्टूबर से दिसम्बर तक 2 फीसदीछूट प्राप्त कर सकते है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे